अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहे थे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, 20 दिन में दूसरी बार की कोशिश।

अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहे थे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, 20 दिन में दूसरी बार की कोशिश।

नेपाल के बीरगंज के रास्ते भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दो चीनी नागरिकों को आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों चीनी नागरिकों ने इससे पहले भी 2 जुलाई 2023 को नेपाल के रास्ते बिना भारतीय वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान दोनों चीनी नागरिकों को पहली बार बॉर्डर पार करने पर इनके पासपोर्ट पर एंट्री रिफ्यूज्ड कर चेतावनी दी गई थी। उस दौरान दोनों चीनी नागरिकों को चेतावनी देकर वापस नेपाल भेज दिया गया था।

भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दोनों चीनी नागरिकों को पहली बार पकड़े जाने पर आव्रजन अधिकारियों की ओर से सलाह दी गई थी कि वे वैध तरीके से वीजा लेकर भारत आए। इसके बावजूद शनिवार को दोनों फिर से बिना पासपोर्ट और वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश कर रहे थे। आव्रजन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इनका अवैध तरीके से भारत में प्रवेश का मकसद गलत प्रतीत होता है।

दोनों चीनी नागरिक शनिवार रात 8.45 बजे अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। नेपाल से भारत में प्रवेश के दौरान इंडियन कस्टम ऑफिस के सामने से भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने दोनों को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद दोनों को जांच के लिए आव्रजन कार्यालय लाया गया। जांच में पाया गया कि दोनों चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट और वीजा उपलब्ध नहीं है। कस्टम अधिकारियों ने जब दोनों चीनी नागरिकों से वैध कागजातों की जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनके पास से कोई भी वैध कागज नहीं मिला। पकड़े गए चीनी नागरिक जाओ जिंग और फू-कांग के रूप में की गई है।

चीनी नागरिकों से कस्टम विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वे इस बात की जानकारी हासिल करने में जुटे हैं कि अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश की लगातार दो बार कोशिश के पीछे उनका मकसद क्या था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *