शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे दरभंगा के एमबीए मखनवाला, मिला आमंत्रण।

शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे दरभंगा के एमबीए मखनवाला, मिला आमंत्रण।

दरभंगा: तीन व चार जुलाई ( दो दिवसीय ) को गुरुग्राम में G-20 के शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमे में भारत सहित 34 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दरभंगा के MBA मखानावाला वाला से मशहूर ई श्रवण कुमार राय को ईमेल के माध्यम से शुक्रवार को आमंत्रण मिला है। यह बैठक गुरुग्राम ओराना कन्वेंशन में होने जा रहा है। जिसको लेकर यहां के व्यवसाई वर्ग और बुद्धिजीवियों के बीच खुशी की लहर है।

दरअसल, दरभंगा जिले के श्रवण कुमार राय तमिलनाडु के तंजौर की एक इंस्टीयूट में फूड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है। फिर मास्टर आफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उसी दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट के तौर पर पोपिंग मखाना मशीन पर काम किया। फिर तय कर लिया अब मखाना पर ही काम करना है। जिसके बाद उन्होंने लाखों की पैकेज वाली नौकरी छोड़कर वर्ष 2019 से मखाना के व्यवसाय का स्टार्टअप किया और MBA मखाना वाला के नाम से मशहूर हो गए।

वर्ष 2019 में सुमित्रा फूड्स के नाम से शुरू किए इस बिजनेस में पत्नी रुचि मंडल भी उनका हाथ बंटाती हैं। रुचि मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर पति का साथ दे रही हैं। इस स्टार्टअप के जरिये श्रवण कुमार राय न सिर्फ अपनी कंपनी के लिए मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि काफी लोगों को रोजगार भी दे पा रहे हैं। अभी हाल में ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर मखाना सेंटर खोलने की भी अनुमति मिली है। उनका बिजनेस सुपर फूड मखाने से बनने वाले उत्पादों का है।

ई श्रवण कुमार राय ‘एमबीएमखानावाला’ के नाम से फूड चेन खोलने की तैयारी है। श्रवण कुमार राय और उनकी पत्नी रुचि मंडल मखाने पर अब नया कान्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। जिसमे अलग-अलग राज्यों में मिलने वाले पारंपरिक खान-पान को मखाने से जोड़ेंगे। दक्षिण भारत के लोगों को मखाना डोसा व इडली परोसेंगे। गुजरात से आने वाले को मखाने का ढोकला खिलाएंगे। पास्ता व नूडल्स की जगह मखाना होगा। बाकी मिथिला की जो रेसिपी मखाना खीर, बर्फी, लड्डू, बिस्कुट, रबड़ी व चाट सहित अन्य मेन्यू हैं ही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *