दरभंगा में पाइपलाइन से रसोई गैस(पीएनजी) की आपूर्ति एवं सीएनजी गैस हेतु सांसद, पेट्रोलियम मंत्री से मिला

दरभंगा।दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तथा आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पूरी से दिल्ली में मुलाकात कर नव दायित्व हेतु समस्त मिथिलावासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुलाकात के क्रम विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद श्री ठाकुर ने, मंत्री से मिथिला के केंद्र दरभंगा में पाइपलाइन से रसोई गैस(पीएनजी) की आपूर्ति किये जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर गैस वितरण(सीजीडी) नेटवर्क विकास हेतु पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड(पीएनजीआरबी) द्वारा बिहार व मिथिला के दरभंगा को प्राधिकृत किया गया है तथा प्रस्तावित 11वें सीजीडी बोली दौर के तहत भौगोलिक क्षेत्र(जीएज) की अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

सांसद दरभंगा में सीएनजी स्टेशन को स्थापित किया जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीएनजी दूसरे ईंधनों से काफी सस्ता प्राकृतिक ईंधन है तथा इसके उपयोग से पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है।

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि दरभंगा की बढ़ती जनसंख्या और शहर के हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य प्रमुख इलाकों(अनुमंडल मुख्यालय) में पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति करने और सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दरभंगा ने पीएनजी और सीएनजी की सुविधा प्रारंभ होने से देश के अन्य प्रमुख जगहों व शहरों की तरह यहाँ के लोगों को भी इसका लाभ मिलने लगेगा।

सांसद दरभंगा को स्मार्ट सिटी में भी शामिल किये जाने का भी मंत्री से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने सभी मांगो पर आश्वस्त किया और सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को दरभंगा में लागू किया जाएगा।
सांसद गोपाल जी ठाकुर जोड़ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभागीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के नेतृत्व में मिथिला एवं मिथिला के केंद्र दरभंगा का सर्वांगीण विकास होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *