डीएम ने किया पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल का शुभारंभ।

डीएम ने किया पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल का शुभारंभ।

दरभंगा: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के द्वारा दरभंगा एनआईसी से पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव की प्रक्रिया को सरल और सहज ढंग से और दरभंगा जिले के निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी मतदाता कहीं से भी बैठे-बैठे अपने मतदान केंद्र की संख्या,मतदान का क्रमांक,मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधा,अधिकारियों का मोबाइल नंबर आदि सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पोर्टल का उद्देश्य यह है कि किसी भी मतदान केंद्र पर कोई भी मतदाता या मतदान कर्मी गूगल मैप की सहायता से वहां पर जा सकेंगे। यह पोर्टल सभी मतदाताओं के लिए अतिउपयोगी है।

उन्होंने कहा कि इसमें दरभंगा जिले के सभी 2939 बूथों की जानकारी उपलब्ध है।

इस अवसर पर उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं राजीव कुमार झा डीईओ दरभंगा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *