रामनवमी, रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

रामनवमी, रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: रामनवमी, रमजान एवं चैत्र नवरात्र को लेकर लहेरियासराय थाना में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने, निर्धारित रूट पर अखाड़ा जुलूस निकालने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और स्थानीय लोगों का सहयोग लेने, हुड़दंगियों पर नजर रखने आदि पर विमर्श किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *