अलीनगर के गोपी  ने नीट के परीक्षा में लहराया परचम,क्षेत्र में हर्ष का माहौल

दरभंगा। आल इंडिया नीट यूजी 2023 की परीक्षा में अलीनगर के अंदौली गांव निवासी ब्रज किशोर झा के पुत्र गोपी कृष्ण झा के सफलता की खबर सुनते ही अंदौली गांव के साथ साथ आसपास के लोगो में भी हर्ष की लहर दौड़ गई और अहले सुबह से ही स्थानीय लोग, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविदों का जमावड़ा लगने लगा। गोपी की माता रंजू देवी गृहणी है तथा उनके पिता ब्रज किशोर झा रोजगार सेवक है। अपने पुत्र की सफलता से वे फूले नही समा रहे है तथा निरंतर लोगो के द्वारा मिलने वाली बधाईयों से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। गुरुवार को शिक्षक नेता शंभू यादव, जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच के अध्यक्ष निर्भय यादव, उपाध्यक्ष विजय कुमार देव, मंच के सदस्य इंद्र कुमार मुखिया तथा सदस्य एवं सरपंच श्याम कुमार राम आदि गोपी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता की पाग चादर एवं माला से सम्मानित किए तथा उनका मुंह मीठा कर उन्हे बधाई दिया। मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने कहा की लक्ष्य के साथ की गई कठिन परिश्रम का परिणाम हमेशा बेहतर ही होता है और यह हुआ भी। गोपी की सफलता पर हम सभी को गर्व है। साथ ही गोपी क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। छात्रों की इनसे सीख लेने की अवश्यकता हैं। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना इस आशा के साथ करते है की मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद ये चिकित्सा के क्षेत्र में समाज की बेहतर सेवा करेंगे तथा गरीब एवं प्रत्येक वर्ग का खास ख्याल रखेंगे। इतना ही नहीं हमे विश्वास है की ये क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे। मौके पर पंकज कुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो की गोपी ने 665 अंक प्राप्त कर 3794वी रैंक हासिल की है तथा उसने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरु को दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *