डीएमसीएच के बिजली कंट्रोल पावर सब स्टेशन से कर्मी की बाइक चोरी।

दरभंगा। शहर में बाइक चोरी की घटना रुकने का नाम ही नही ले रहा है।पुलिस चोरी पर नकेल कस पाने में विफल साबित हो रही है और अपनी विफलता छुपाने के लिए चोरी की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज नहीं करती है।यह स्थिति शहर के लगभग सभी थानों में देखा जा रहा है।

डीएमसीएच कैंपस स्थित बिजली कंट्रोल पावर सब स्टेशन में कार्यरत कर्मी बटन पट्ट चालक की काले रंग की होंडा साइन बाइक बुधवार को चोरी हो गई।कर्मी लहरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्लागंज मोहल्ला के निवासी मो अशरफ अली के पुत्र मो असद अंसारी ने बताया कि डीएमसीएच पावर सब स्टेशन परिसर में बुधवार की सुबह 6 बजे अपनी बाइक खड़ी कर ड्यूटी पर अंदर गए। ड्यूटी खत्म होने पर दोपहर करीब दो बजे बाहर आए तो उनका गाड़ी गायब था। काफी खोजबीन किया लेकिन पता नही चल सका।इसकी लिखित शिकायत उन्होंने बेंता सहायक थाना में किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *