अचानक टूटा गंडक नहर का बांध, गांव में घुसा पानी, अधिकारियों ने चूहों पर मढ़ा दोष।

सीवान में अचानक गंडक नहर का बांध टूट गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। पानी के धार से मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा मिट्टी भराव और राहत कार्य जारी है।

बता दें कि ये मामला लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर गांव का है। गंडक नहर का बांध पर पानी का दबाव बढ़ने से बांध टूट गया और पानी का बहाव गांव में तेजी से प्रवेश करने लगा, जिसके बाद बांध से सटा गांव खवासपुर में बाढ़ जैसा नजारा हो गया। गांव में अचानक पानी का प्रवेश होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से पानी को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है।

गंडक विभाग के एसडीओ घटनास्थल पर टूटे हुए बांध का जायजा लिए। वहीं, अधिकारी चूहे को दोषी बता रहे हैं। अगर विभाग द्वारा जल्द ही इस बांध की मरम्मत नहीं की गई तो कई और गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं और उनकी फसल पानी में डूब सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *