सनकी आशिक ने शादी से इनकार करने पर 12 बार चाकू मारकर लड़की को किया घायल।

न्यूज डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दिल्ली के साक्षी हत्याकांड जैसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में युवती के द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर सिरफिरे प्रेमी ने युवती पर 12 बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। यह घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव की है। युवती शहर के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिबेला गांव निवासी रमेश शाह के पुत्र चंदन कुमार का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। जिसके बाद प्रेमी ने शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के शरीर के कई अंगों पर चाकू से 12 बार हमला कर दिया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार है।

लड़की के पेट में पांच छाती में एक और पैर पर एक बार चाकुओं से हमला किया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी सहित उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद फरार है। वहीं युवती पर हुए हमला के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों का बीते चार-पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों का इसका पता चला, तो पंचायत कर प्रेमी युगल को अलग कर दिया गया. बीते 6 माह पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका के साथ खींचे गए फोटो और वीडियो को भी वायरल कर दिए थे। इसकी शिकायत लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *