दरभंगा।महिला के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी,महिला विरोधी आचरण के दोषी सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल के द्वारा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।मौके पर मीडिया से बात करते हुए रालोजद जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने महिला समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।जिला परिषद चुनाव में करिश्मा कुमारी बड़े अंतर से निर्वाचित हुई तो सहकारिता मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अमर्यादित कपड़ा पहनकर वोट प्राप्त की है।मंत्री ने यह भी कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं और तेजस्वी यादव भी चुनाव हार जाएंगे।जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने आगे कहा कि भारतीय संविधान चुनाव प्रक्रिया में स्त्री पुरुष को प्राप्त समान अधिकार की प्रणाली और लोकतंत्र के मूल आधार पर चोट पहुंचा है।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में रखने का अर्थ होता है कि पूरी मंत्री परिषद ,सरकार और संबंधित राजनीतिक दल का समर्थन ऐसे घटिया विचारों को मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को अविलंब बर्खास्त करें नहीं तो राष्ट्रीय लोक जनता दल पंचायत, प्रखंड,जिला एवं प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो सफदर इमाम साहेब, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर कुशवाहा,प्रदेश महासचिव राजीव कुशवाहा,प्रदेश सचिव रामनरेश सिंह,शकील अहमद,रामा शंकर कुशवाहा,राजेश कुमार पासवान, मनोज पासवान, रणधीर कुमार पोद्दार,देवेंद्र यादव, सुशील पासवान,सुजीत पासवान, संजीत पासवान, इंद्रजीत पासवान, कृष्णा कुमार,रौशन कुमार,राजू कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
Posted inFeatured