न्यूज डेस्क।शायद इससे पहले कभी नही हुआ होगा की किसी देश के पीएम किसी दूसरे देश के पीएम का स्वागत में पैर छुए हों।
ये इतिहास में शायद कभी नहीं हुआ होगा।
दुनिया के सबसे बड़े आइलैंड देशों में एक पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पैर छू लिए।
इतने उत्सुक थे पीएम कि पहले सारे प्रोटोकॉल तोड़कर हिंदुस्तान के पीएम श्री मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पहुँच गए और पीएम मोदी का स्वागत किया।
पापुआ न्यू गिनी देश में रात्रि के समय राजकीय सम्मान की परंपरा नहीं है।
पापुआ न्यू गिनी दुनिया का सबसे अधिक विविधता वाला देश है जहां क़रीब 700 भाषाएँ बोली जाती हैं।