दरभंगा: पति द्वारा मारपीट करने और पिछले कई माह से मायके में छोड़ दिए जाने से पीड़ित महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला ने दिए आवेदन में कहा है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही उसके पति ने मारपीट कर उसे मायके में छोड़ दिया है। पिछले सात महीनें से न तो उसको महीने का खर्चा दे रहा है न उसे लेने के लिए आया। इसके अलावे वह चौथी शादी कर लेने की हमेशा धमकी देते रहता है। पीड़िता का कहना है कि दरभंगा जिला के अलीनगर निवासी शाहिद साह के पुत्र मो.सद्दाम साह के साथ उसकी तीसरी शादी हुई है। जिससे उसे 2 पुत्र व एक पुत्री भी है। सात माह पूर्व उसके पति व उसके ससुराल वाले ने उसके साथ मारपीट कर उसे बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया। जिसके बाद वह मायके चली गई। लेकिन अबतक उसके पति ने उसका कोई खोज खबर नहीं लिया। वहीं पीड़िता के पिता मनीगाछी थाना प्रखंड के पैठान कबई निवासी तोहिद साह ने कहा कि हम लोग जात के फकीर हैं। मांग कर खाते पीते हैं, ऐसे में अपनी बेटी और उसके 3 बच्चे सहित कुल 4 लोगों का भरण पोषण करने में असमर्थ हैं। पिछले 7 महीना से अपनी बेटी व उसके बच्चों को खिला पिला रहे हैं लेकिन अब हमसे यह सब नहीं हो सकता। इसलिए हम न्याय चाहते हैं कि मेरे बेटी को ससुराल वाला और उसका पति सद्दाम आकर अपने घर ले जाए।