शराब पीकर मटकोर के दिन डीजे पर नाच रहे दूल्हा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हे को शराब पीने के मामले में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बुधवार को उसकी शादी होने वाली थी। मंगलवार की रात मटकोर के दिन डीजे पर मेहमानों के साथ दूल्हा थिरक रहा था। अचानक उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद दूल्हे के परिजन हक्का बक्का रह गए।

घटना मंगलवार की रात 10:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। दूल्हा अनित महतो अपनी शादी की खुशी में शराब के नशे में डीजे पर थिरक रहा था उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना बिरौल प्रखंड क्षेत्र के कहूवा गांव की बताई जाती है। गिरफ्तार युवक अनित ने बताया कि उसको देखते ही पुलिस अचानक उसे उठाकर गाड़ी में बैठा लिया। दूल्हे का कहना है कि उसने ताड़ी पी थी जबकि पुलिस शराब पीने की बात कह रही है।

उत्पाद विभाग की टीम के प्रकाश कुमार राम ने बताया कि मंगलवार को नोडल दिन था इस दिन शराब के लिए छापेमारी की जाती है। इसी क्रम में बहुत सारे शराब पिए हुए युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें अनित महतो भी शामिल है। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट का जो फैसला होगा उसका आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *