पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस।

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के हुड़डाही गांव में पुलिस ने एक पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीश यादव के बेटे दिनेश यादव के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश यादव मजदूरी का काम करता था। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह अचानक आम के पेड़ पर फंदे से शव लटकता देखा। उसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार और रजौली डीएसपी पंकज कुमार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। वहीं, युवक की मौत कैसे हुई, यह अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

परिजन ने बताया कि दिनेश मजदूरी का काम करता था। वह इस तरह से क्यों फांसी के फंदे पर लटका है। इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं। अब इस मामले की जांच पुलिस करेगी तो यह पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *