फर्जी तरीके से दर्जनों शिक्षकों को किया गया अंतर वेतन भुगतान
कई वर्षो से प्रभार नही देने वाले पंचायत सचिव पर अब तक प्राथमिकी नही संदेहास्पद
दरभंगा ।जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज दिलावरपुर के तत्कालीन पंचायत सचिव अब तक वर्तमान सचिव को शिक्षक नियोजन से संबंधित कोई भी कागजात प्रभार में नहीं सौंपा है ।मामला तब उजागर हुआ जब मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार के द्वारा पंचायत सचिव को पत्र लिखकर जिला अपीलीय प्राधिकार वाद संख्या 32/2014 के आदेश में हुए शिक्षक नियोजन से संबंधित अभिलेख की मांग किया। पंचायत सचिव ने अपने कार्यालय से जारी पत्रांक 18 दिनांक 20 अप्रैल 2023 से पंचायत सचिव ने जिला अपीलीय वाद संख्या 32 /2014 के संबंध में जवाब दिया कि दिलावरपुर पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव ने नियोजन इकाई के द्वारा शिक्षक नियोजन से संबंधित किसी भी प्रकार का अभिलेख प्रभार में नहीं सौंपा है जिसके कारण जवाब देने में असक्षम है ।
पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के दिलावरपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भैरोपट्टी उर्दू में रिक्ति के बगैर मापदंडों के विरुद्ध शिक्षकों का गलत तरीके से नियोजन कर दिया गया, जिसको लेकर तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी द्वारा तत्कालीन पंचायत सचिव, तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बहादुरपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश और राज अपीलीय में वाद दर्ज करने का निर्देश दी थी ।लेकिन विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं किया गया ।प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह तो कुछ नहीं है जिले के ऐसे दर्जनों को अवैध तरीके से शिक्षा पदाधिकारी के संरक्षण में शिक्षक बना दिया गया है ।कई ऐसे व्यक्ति को मोटी रकम लेकर शिक्षक बना दिया है जो कल तक बेरोजगार घूम रहे थे ।लेकिन अब शिक्षा पदाधिकारी के आशिर्वाद से दस्तावेजों में 10 बर्ष से या कई सालों से शिक्षक बन बैठे हैं और बिना सेवा दिए लाखों रुपए एरियर के नाम पर उठा कर सरकार के खजाने को शिक्षा पदाधिकारी के संरक्षण में खाली कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत उपलब्ध है भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जा रहा है।