दरभंगा। प्रमंडल माध्यामिक शिक्षक संघ दरभंगा की विस्तारित बैठक माध्यमिक शिक्षक संघ भवन दरभंगा के सभागार में प्रमंडल अध्यक्ष डॉo विजय कुमार की अध्यक्षता तथा राज्य सचिव मंडल के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत परिचय सत्र के द्वारा की गयी। बैठक में राज्य संयुक्त सचिव ने राज्य संघ के निर्देश से अवगत कराया। प्रमण्डल सचिव समीर अभिषेक ने बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के खिलाफ संचालित आन्दोलन के दूसरे चरण में 20 मई 2023 को प्रमंडल आयुक्त कार्यालय दरभंगा के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने हेतु बैठक में सभी से विचार आमंत्रण करने की बात रखी। संगठन के विद्यालय इकाई से लेकर प्रखंड, अनुमंडल, ज़िला, प्रमंडल तथा राज्य इकाई के सांगठनिक चुनाव में निर्वाचित पदधारकों को इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील कीगई। साथ ही प्रमंडल के सभी राज्य पार्षदों को अपने पहल पर कम से कम 10 लोगों को अपने साथ लेकर आने का अनुरोध किया गया। इसके बाद आन्दोलन के तीसरे चरण में 22 मई 2023 से 03 जून 2023 तक जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक रूप से चर्चा की गई एवम प्रखंड स्तर से लेकर प्रमण्डल स्तर तक के पदाधिकारियों का दायित्व निर्धारण का प्रस्ताव पारित किया। संघर्ष कोष हेतु प्रत्येक सदस्य को 100 की राशि अविलंब जमा करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रमंडल उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, प्रमोद कुमार महतो,प्रमण्डल संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,जिला अध्यक्ष दरभंगा राकेश कुमार प्रसाद,जिला सचिव दरभंगा श्रवण नारायण चौधरी,जिला सचिव मधुबनी शम्भू कुमार झा राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य समस्तीपुर अरविन्द कुमार दास,निलय कुमार,संयोजक प्रमण्डल छात्र कल्याण अमिताभ कुमार,सचिव प्रमण्डल शैक्षिक परिषद मनोज कुमार मंगलम, प्रमण्डल प्रबंधक संपादक लाल बच्चा राम, प्रमण्डल अंकेक्षक नमीष कुमार चौधरी, प्रमण्डल कार्यकारिणी समिति सदस्य शिवराज मणि, रौशन कुमार सिंह,रामप्रवेश महतो, संतोष कुमार सुमन, प्रतिभा पाठक, सुरैया मजाहिर,राम बालक यादव,जिला संयुक्त सचिव समस्तीपुर मो हुसैन आजाद,परीक्षा अध्यक्ष दरभंगा नीलेश कुमार सिंह,परीक्षा सचिव मधुबनी मो ओबैदुल्लाह,दरभंगा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार झा ,सदर अनुमंडल मधुबनी अध्यक्ष चन्द्र मोहन ठाकुर, मोo मुज्तवा,दिनेश कुमार मिश्र ,साधारण पार्षद राजीव कुमार, नवल किशोर झा,गणेश पोद्दार, अर्जुन कुमार राय,जैनेन्द्र कुमार,रवि कुमार, प्रखण्ड सचिव बहादुरपुर डॉ0 कुमार मदन मोहन झा, आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार के खिलाफ हर स्तर के आन्दोलन तथा संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। शिक्षक तथा शिक्षा जगत को बचाने के लिए “करो या मरो एवम आर-पार”की लड़ाई करने का एलान किया। साथ ही राज्य संघ से राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने तक आंदोलन चलाये जाने की मांग भी की। प्रमण्डल की विस्तारित बैठक के अंत में उपर्युक्त सभी कार्यक्रमों को पूर्णतः सफल बनाने हेतु संबंधित सभी जिला कार्यकारिणी समिति, अनुमंडल कार्यकारिणी समिति, प्रखंड कार्यकारिणी समिति तथा विद्यालय इकाई की बैठक अविलम्ब करने को कहा गया है।नेतृत्वकारी तथा सभी स्तर के पदधारक विद्यालयों का दौरा करके इन कार्यक्रमों को अंजाम तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास सुनिश्चित करेंगे।
Posted inFeatured