जल रहे मणिपुर की चिंता छोड़ चुनाव प्रचार में लीन हैं प्रधानमंत्री: ललन सिंह।

न्यूज डेस्क: के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मणिपुर में हो रहे हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा के लिए प्रधानमंत्री संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल रहे हैं पर कर्नाटक में बंसी बजा रहे हैं।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में काफी हिंसा हो रही है। वही दूसरी तरफ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रैलियों का दौर भी चल रहा है। इनदोनों को एकसाथ समेटते हुए ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देश के पूर्वोतर में मणिपुर जल रहा है और आप कर्नाटक के चुनाव में रोड शो कर रहे हैं, वहां धार्मिक उन्माद कैसें फैले और चुनाव में लाभ मिले इसमें व्यस्त हैं। मणिपुर की समस्या के निराकरण की बात तो छोड़ दीजिए, आप संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल रहें हैं। वाह रे देश की सरकार-मणिपुर जल रहा है और आदरणीय प्रधानमंत्री जी कर्नाटक में बंशी बजा रहे हैं…!”

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव इसी विषय को लेकर ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। जिसको ललन सिंह ने रिट्वी किया है। लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि “मणिपुर जल रहा है। 54 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में हमारे वीर जवान शहादत दे रहे है। गृहमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा दो शब्द संवेदना के भी नहीं। खिलाड़ियों, किसानों, गरीबों, बेरोजगारों, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री देशवासियों की कमाई के करोड़ों रुपए प्रतिदिन खर्च कर चुनाव प्रचार में लीन है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *