साईकिलिथोन रैली के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

दरभंगा: जिला साइकिलिंग संघ एवं इंडियन ऑयल के संयुक्त तत्वावधान मे पर्यावरण संरक्षण हेतु साईकिलिथोन रैली का आयोजन आयुक्त आवास के निकट स्टेशन रोड लहेरियासराय से आदर्श मध्य विद्यालय होते हुए शनि मंदिर रास्ते शिक्षा विभाग स्थापना कार्यालय तक आयोजित किया गया।

साईकिलिथोन रैली का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय उप समाहर्ता सत्यम सहाय एवं वरीय उप समाहर्ता संस्कार रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया।

अतिथियों का स्वागत दरभंगा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्याम कुमार झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव विनय कान्त ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर डिविजन के प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी, मधुबनी सेल्स एरिया के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह, दरंभगा सेल्स एरिया के सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार, उद्घोषक पंकज कुमार, कुंदन कुमार, राजा पासवान एवं शशि यादव आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *