कमला नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक की लहर।

दरभंगा जिला बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव में कमला नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की पहचान प्रिंस कुमार और कल्याणी कुमारी की रूप में हुई है। दोनों मृतकों की उम्र तीन साल बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कहुआ जगदीशपुर गांव निवासी धर्मेंद्र महतों के बेटा मृतक प्रिंस(3) कुमार तथा अमर महतों बेटी कल्याणी कुमारी(3) कमला नदी के तटबंध पर खेल रही थी। उसी क्रम में प्रिंस और कल्याणी अनियंत्रित होकर कमला नदी में जा गिरी। जिसे देख ग्रामीण उसे बचाने के लिए पानी में कूदे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों की पानी मे डूबने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

कहुआ जगदीशपुर पंचायत के मुखिया वेदांत झा ने कहा कि कमला नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। जिसमें एक लड़का तथा एक लड़की है। इस संदर्भ में जब हमें जानकारी मिली तो हमने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। वही उन्होंने कहा कि प्रोटेक्शन वॉल नही होने के कारण अक्सर यहां डूबने की घटना होती रहती है। इसीलिए सरकार से मांग है कि यहां पर प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण हो तथा पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा मिले।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *