मधेपुरा: जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मध्य विद्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार झा, जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, लेबर सेल के जिला अध्यक्ष धर्म पासवान, मधेपुरा विधानसभा अध्यक्ष नवीन यादव एवं सभी प्रखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष इसमें शामिल हुए। जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बिहार में चिराग पासवान के संघर्ष एवं सरकार की विफलता को जनता तक पहुंचाने का टास्क दिया गया।
नेताओं ने कहा कि सभी लोग अभी से ही 2025 के चुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते हैं।
वहीं समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ठाकुर ने कहा संगठन की मजबूती ही हमारे नेता चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को पूरा कर सकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मजबूती के बिना पार्टी की मजबूती नहीं हो सकती है। इसलिए वार्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेंगे उतने ही पार्टी मजबूत होगा। लोजपा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेगी। इसके लिए सभी पंचायत में कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी के जिला के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी जिस स्तर से काम कर रही है। उससे हमारा संगठन मजबूत होगा। मौके पर उमाकांत पासवान, चंद्रदेव, जय कृष्ण, हरे राम यादव, लक्ष्मी, अशोक, नरेश, विवेक, राहुल, रामविलास, उमेश, सुनील, प्रमोद, अमोल कुमार पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।