समस्तीपुर: महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुंदरी देवी स्कूल बटहा में प्रतिमा का किया अनावरण।

महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कर कमलों द्वारा डॉक्टर रामस्वरूप महतो के प्रतिमा का अनावरण एवं बाल वाटिका का लोकार्पण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम ने कहा कि विद्या भारती पूरे देश में शिक्षा का लौ जला रहा है। आज भारत की व्यवस्था को लेकर विश्व में चर्चा है।

विद्या भारती बच्चों में संस्कार भरता है और संस्कार भरने का कार्य कभी रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर रामस्वरूप महतो के द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने जो कल्पना की थी वह आज साकार होते हुए दिखाई दे रहा है। वही स्कूल के प्रधानाचार्य देवानंद दूरदर्शी ने आगत अतिथियों का स्वागत कराया।

क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती बिहार के रामावतार नोसरिया विद्यालय की व्यवस्था पर विचार व्यक्त किए और इस विद्यालय के उन्नति के बारे में बतलाया। समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रशंसा किया और शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा भी किया वह यहां के शिक्षकों को भी प्रशंसा की । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती गांव में अपने जन्मस्थली पर स्कूल खोलकर डॉक्टर रामस्वरूप महतो ने सराहनीय कार्य किए थे जो आज काफी विख्यात हो रहा है।

इस स्कूल को सरकार द्वारा सैनिक स्कूल की मान्यता देकर स्कूल का मान और बढ़ाया है। बीच-बीच में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।अंत में कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा करते हुए स्कूल के विद्यालय के ट्रस्टी विनोद कुमार के द्वारा आगत अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

मौके पर अशोक सिंह, रामकृष्ण एजुकेशन पटना के न्यासी रामप्रकाश महतो, परवीन कुमार, रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार, भाजपा नेता राम सुमन सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार,डॉ राज भूषण चौधरी, संजय सिंह,ललन सिंह, श्याम बाबू सिंह, जय प्रकाश वर्मा, सिकंदर आलम,विनय कुमार सिंह लक्ष्मण सिंह, प्रोफेसर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुरएवम बहुत सारे गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में पधारे थे।

 

वहीं पुलिस प्रशासन भी इस कार्यक्रम को पूरी मुस्तैदी से संभालने में लगे हुए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *