वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष एलएन ठाकुर ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि को पंडासराय रेलवे गुमटी के निकट जेएसआई नारायण कुमार पाठक के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बहेड़ी की तरफ से आ रही एक मैजिक वाहन को रुकने के लिए इशारा किया लेकिन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर चालक ने गाड़ी रोक दिया और एक अन्य व्यक्ति सहित भागने में सफल रहा।

श्री ठाकुर ने बताया कि गाड़ी की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से 2365 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बीआर 07जी 6504 नंबर अंकित वाहन को जब्त किया गया है।

उन्होंने ने बताया कि एमवीआई कार्यालय से गाड़ी मालिक का पता लगाकर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही फरार वाहन चालक और गाड़ी ने बैठे व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध भी करवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *