दरभंगा। राज्य संघ के आह्वान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ दरभंगा के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव के नेतृत्व में बिहार सरकार के द्वारा निर्गत नई नियमावली 2023 के विरोध में कर्पूरी चौक लहरिया सराय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एवं शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत श्री यादव ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार के द्वारा शिक्षकों के साथ जो छलावा किया गया है उसे शिक्षक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है यथाशीघ्र नियमावली को संशोधित करें अन्यथा आने वाले दिनों में शिक्षक उग्र होकर रोषपूर्ण आन्दोलन करेंगे जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी। बड़ी विडंबना है 20 साल से कार्यरत शिक्षकों को इस सरकार से बड़ी आशा थी लेकिन नई नियमावली के नाम पर सरकार ने जो शिक्षकों को धोखा दिया है आने वाले दिनों में शिक्षक इसे कतई भूल नहीं पाएंगे बिहार के लाखों शिक्षकों का गला रेत कर नितीश कुमार जो दिल्ली का सपना देख रहें है इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार झा ने कहा
आप सभी अवगत है कि महागठबंधन की सरकार ने अपने घोषणापत्र के विरुद्ध नई शिक्षक नियमावली 2023 लाकर बिहार के लाखों शिक्षकों के साथ विश्वासघात किया है।लिहाजा समय की मांग है कि हम सभी एक मंच पर आकर बिना शर्त जिला संवर्ग में समायोजन,राज्यकर्मी का दर्जा,अंतर जिला स्थानान्तरण,समान काम के लिए समान वेतन,पुरानी पेंशन आदि मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए वर्तमान महागठबंधन सरकार को विवश कर दें।सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधान सचिव कमरे आलम ने कहा सरकार के द्वारा निर्मित नियमावली सभी कोटि के शिक्षकों के लिए छलावा मात्र है जिससे हम सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष अजय यादव ने कहा सरकार के ऐसे घिनौने हरकत को संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगी | शिक्षकों की हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी | महागठबंधन सरकार को इसकी खामियाजा 2024 के लोक सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा |प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला सचिव नंदन सिंह ने कहा कि शिक्षकों में व्याप्त आक्रोश है शिक्षक बाध्य होकर आज पुतला दहन कर रहे हैं, सभी शिक्षक एकजुटता का परिचय देते हुए संघ द्वारा आहूत आन्दोलन में शिरकत करते रहे सरकार को बाध्य होकर राज्य कर्मी के साथ साथ अन्य मांगे माननी होगी और नयी नियमावली वापस लेनी होगी। सभा को संबोधित करते हुए शव नियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के संजय झा सुमन ने कहा यदि सरकार हम लोगों के मां-बाप शांतिपूर्वक नहीं मानती है तो हम लोग विवश होकर सरकार के विरोध में उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में कमालुद्दीन खान ,अनिल कुमार ,अजय कुमार मिश्रा, शोभा कांत शर्मा, अवधेश कुमार सिंह ,संजीव चौपाल, देवेंद्र यादव ,संतोष कुमार, वीरेंद्र पासवान, नंदकिशोर लालदेव, वीरेंद्र कुमार, चंद्र भानु सिंह यादव, विजय पासवान, सुरेंद्र कुमार, मुकेश राय, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, भारतेंदु चौधरी, प्रमोद कुमार, राम नंदन मोची, मुकेश रंजन, फैज अहमद, राम कल्याण प्रभाकर, संजय पासवान, दिनेश पासवान, धर्मेंद्र कुमार साह, मनोज कुमार लाल ,मुकेश पासवान, मोहम्मद कलीम ,उमेश यादव, संजय राम, दीपक कुमार पासवान, दिनेश पंडित, भरत मंडल, कुमार पल्लव, अजय मंडल, राजेश कुमार पासवान, हरिओम कुमार महतो ,रविंद्र यादव, रंजीत पासवान, सुनील कुमार अजय कुमार, मोहन साहनी, मोहम्मद तमन्ना, मोहम्मद अखलाक, नजरुल इस्लाम, श्याम यादव, अजय कुमार कर्ण, विरेंद्र कुमार पासवान, अशोक सिंह ,कन्हैया कुमार, अरविंद सिन्हा, मनोज झा, रामचंद्र पोद्दार, मोहम्मद सिद्धकी, संजीव झा, विक्रम सिंह संजीत अविनाश सिंह, आकाश कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार चौधरी, संतोष कुमार ,संतोष चौधरी ,मुन्ना ठाकुर ,राजीव कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के चंद्रकांत चौधरी फतेह आलम संवाद आनंद कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।
Posted inFeatured