राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में 19 अप्रैल को प्रदर्शन करेगा कांग्रेस।

जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में आगामी 19 अप्रैल को समाहरणालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है ये लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए आगामी 19अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय से लेकर जिला समाहरणालय तक केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना तय हुआ है। जिसमे बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे।

बैठक को पूर्व मेयर सह कांग्रेस नेता अजय कुमार जालान, जिला उपाध्यक्ष राम पुकार चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम, प्रदेश प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह, रियाज अली खां, मनोज झा, गणेश चौधरी, मिथिलेश चौधरी, रतिकांत झा, रीता मिश्रा, मो. चांद, जिला महासचिव सुशील कुमार सिंह, देवकी नंदन ठाकुर, गोपाल चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top