दरभंगा : सरकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुई डॉ. सोनी, गोद लिए गांव के सर्वेक्षण की ली जानकारी

दरभंगा. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 16 मार्च 2023 को दिल्ली के डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में मिल्लत कॉलेज दरभंगा की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सोनी शर्मा ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से सिर्फ डॉ. सोनी शर्मा का ही चयन हुआ था।

प्रशिक्षण में यूथ अफेयर्स सेक्रेट्री मीता राजीव लोचन ने मुख्य रूप से प्रशिक्षण दिया. इसमें बिहार , झारखंड , मिजोरम , मणिपुर और असम के व्यक्तियों ने भाग लिया. डॉक्टर सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के सहायक सलाहकार कमल कुमार कार ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के विस्तृत से जवाब दिया.

इन विषयों पर मिला प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गोद लिए गांव का सर्वेक्षण कैसे करना है? एनएसएस, पटना के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि कैसे अपने गोद लिए गांव का एनएसएस के द्वारा सर्वांगीण विकास किया जाएगा और एनएसएस के कार्यों में कैसे सजगता आएगी? इस प्रशिक्षण में कार्यक्रम पदाधिकारियों को एनएसएस इकाई की ओर से गोद लिए गए गांव में ‘अनौपचारिक शिक्षा’ या ‘नियमित रोजगार’ पर युवा सर्वेक्षण से संबंधित विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में सहभागी सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top