दरभंगा : पुलिस ने सुपौल के गांजा तस्कर को दरभंगा के सहयोगी के साथ किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शनिवार को विश्वविद्यालय थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात पुलिस ने थानाक्षेत्र के नवटोलिया मुहल्ला में अनिल झा के किराए के मकान में रह रहे मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एवं सुपौल जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी अभिरंजन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 5 किलो 384 ग्राम गांजा बरामद किया है।

सिटी एसपी ने बताया अभिरंजन कुमार के साथ उनके दो सहकर्मी दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मंसारा गांव निवासी चंदन कुमार यादव एवं सुपौल जिला के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के नीतीश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना अभिरंजन कुमार सुपौल जिले के पंचगछिया नदी थाना क्षेत्र के सत्यनारायण यादव का पुत्र है और सुपौल जिले के 10 मोस्ट वांटेड अपराध कर्मियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल एवं एक कार भी जब्त किया गया है। बरामद मोबाइल फोन की जांच तकनीकी सेल से कराई जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *