संघ के एसटीईटी संभाग का हुआ गठन, राम सुंदर बने अध्यक्ष

दरभंगा।टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला ईकाई दरभंगा का विस्तार करते हुए रविवार को स्थानीय पोलो मैदान में एसटीईटी संभाग का विधिवत रूप से गठन संघ के जिला प्रवक्ता धनंजय झा के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमे सर्वसम्मति से रामसुंदर यादव को अध्यक्ष, संजय कुमार को महासचिव, राजू कुमार पोद्दार एवं कौशलेंद्र कुमार को सचिव, रवि रंजन को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार दास को प्रवक्ता, मनीषा कुमारी एवं परमेश्वर सदा को उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। बैठक में गौतम कुमार,मनीष कुमार दास,विजयानंद पांडेय उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित संघ के जिला प्रवक्ता धनंजय झा ने बताया की हम प्राथमिक से लेकर प्लस टू तक ले शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ते आ रहे है। एसटीईटी संभाग का गठन उसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। कुछ लोग है जो नही चाहते की टीईटी एसटीईटी पास शिक्षकों का भला हो वे लोग सदैव हमारी मांगों को दबाने का कार्य करते रहे है जो अब नही चलेगा। वही नवचयनित अध्यक्ष रामसुंदर यादव एवं महासचिव संजय कुमार ने बताया की छठे चरण के तहत बहाल शिक्षक आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके है लेकिन वेतन संधारण करने वाले व्यक्ति इनका सुधि तक लेने को तैयार नहीं है ऐसे में संघ के द्वारा नव नियुक्त शिक्षकों की पीड़ा को समझा गया तथा यथोचित पहल की गई। अब हमारा लक्ष्य पूरे जिले के एसटीईटी शिक्षकों को एक मंच पर लाकर उन्हें उनका अधिकार प्राप्त करवाना है। वही इस अवसर पर संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, जिला महासचिव रंजन पासवान, कोषाध्यक्ष शिबली अंसारी, बहेरी अध्यक्ष उपदेश कुमार ,प्रवीण नायक, ताजुद्दीन, रंधीर राय, राशिद अनवर, राजीव पासवान समेत कई शिक्षक नेताओं में नई टीम को बधाई प्रेषित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *