दरभंगा : एक मुखिया एवं सरपंच सहित कुल 133 पदों केलिए होगा उपचुनाव।

जिले में मुखिया के एक, सरपंच के एक, वार्ड सदस्य के 17 व कचहरी पंच के 114 रिक्त पदाें पर हाेने वाले उप चुनाव काे लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-डीएम राजीव रौशन ने इसकाे लेकर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह बीडीओ को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि विभिन्न कारणाें से 15 दिसंबर 2022 तक रिक्त हुए पदों पर उप निर्वाचन कराए जाने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जानी है। 1 जनवरी 2023 की आहर्ता तिथि के आधार पर 17 जनवरी 2023 को बिहार विधानसभा का अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर ही पंचायत उप निर्वाचन-2023 के लिए मतदाता सूची तैयार की जानी है। उन्होंने कहा कि पंचायत उप निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए निम्न प्रकार से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 13 मार्च से 19 मार्च तक आहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर बिहार विधानसभा का अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का प्रपत्र – क में वार्ड वार विखंडन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *