युवा लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के नेतृत्व में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

दरभंगा। अम्बेडकर पार्क लहेरियासराय दरभंगा में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।होली मिलन समारोह में विभिन्न दलों के छात्र नेता सहित युवा एवं मैंन विंग के सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। युवा लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि होली मिलन समारोह करने का उद्देश्य दिलो का जोड़ना है।रंग गुलाल लगाकर आपसी मतभेद को दूर कर अमन चैन शांति का पैगाम देना एवं नागालैंड जिला के जीते हुए प्रत्याशियों को जीत की खुशी में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ एवं विभिन्न दलों के नेता उपस्थित थे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश महासचिव प्रभाकर ठाकुर, जिला वरिष्ठ नेता आवास चांद, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज कैफी, महिला जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष समीर खान, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम गणेश शर्मा, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ कमाल, छात्र जदयू विश्वविद्यालय सचिव मोहम्मद बिलाल, छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष सचिन पासवान, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष नागेश्वर पासवान, युवा प्रधान महासचिव विवेक भारती, अशोक पासवान, वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद अरशद जिला महासचिव मोहन पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार यादव, बहादुरपुर युवक प्रखंड अध्यक्ष हीरो पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजना कुमारी, कार्यकर्ताओं मोहम्मद आमिर खान, सुजीत कुमार पासवान, मोहम्मद अली ,अनिल पासवान, अशोक मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।वही होली मिलन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत राकेश कुमार पासवान के द्वारा किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *