दरभंगा।महरूम की खेती अब धीरे धीरे घरों में शुरू होने लगा है।महरूम की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभा झा अपने घरों से निकल कर गांव के महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की ठान ली है।बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सिरुआ में छात्र छात्राओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया है।प्रतिभा झा ने बताया कि सिरुआ गांव के विद्यालय में 35 छात्र छात्राओं को महरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया है।35 बच्चों में अधिक छात्राओ ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लिया है ।सभी छात्र छात्राओं को कुल 12 दिनों तक प्रशिक्षण दिया है ।सभी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देने के बाद सभी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया है। श्रीमती झा ने बताई कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य विद्यालय सिरुआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक सचिंद्र सिंह और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर साथ दिया। जिस कारण मशरूम की खेती का प्रशिक्षण सफल रहा है ।कुछ छात्राओं के द्वारा मशरूम की बीज एवं जैविक खाद ली है और अपने घरों में मशरूम की खेती करने की बात बताई हैं। ईसी तरह आगे भी दूसरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मशरूम की खेती की प्रशिक्षण दिया जाएगा ।मशरूम की उपज होने से इसका सब्जी, अचार एवं दवा के रूप में भी लोग प्रयोग कर सकते हैं। इसके प्रयोग से शरीर में कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में मशरूम सक्षम है। प्रशिक्षण लेने के बाद अंकिता कुमारी,शिवानी कुमारी,नेहा कुमारी,निकिता कुमारी,साक्षी कुमारी,तुषार चंद्रवंशी सहित सभी बच्चों ने बताया कि मशरूम की खेती का प्रशिक्षण बहुत ही अच्छे तरीके से प्रशिक्षक ने हम सभी बच्चों को दिया है। अब इसका खेती हम सब अपने अपने घरों में करने का निर्णय लिया है ।जिस विधि से प्रशिक्षण में कहा गया है उस विधि से अब मशरूम की खेती करूंगा।
Posted inFeatured