भाकपा(माले) मिथिला कोशी जोन की बैठक हुआ आयोजित

दरभंगा।भाकपा-माले मिथिला कोशी जोन स्तरीय बैठक आज रेणु नागार्जुन सभागार, भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी के बतौर भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा उपस्थित थे। बैठक की अद्यक्षता भाकपा(माले) दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, मधुबनी जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार, सहरसा जिला सचिव ललन यादव, मधेपुरा जिला संयोजक राम चन्द्र दास, सुपौल जिला सचिव जय नारायण यादव ने किया।

बैठक में पार्टी महाधिवेशन की तैयारी, लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी सहित अन्य विषयों पर बातचीत की गई।

बैठक को सबोधित करते हुए धीरेंद्र झा ने कहा कि अडाणी समूह की कंपनियों पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उस कड़वे सच को बेनकाब किया है, जिसे पूरा देश लगातार देख और समझ रहा था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडाणी ग्रुप द्वारा शेयरों के हेर-फेर व अकाउंट की धोखाधड़ी का मामला उठाया है।

उन्होंने ने कहा कि विगत तीन साल में अडाणी की संपत्ति एक अरब डाॅलर से बढ़कर 120 अरब डाॅलर की हो गई है। यह ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि मोदी सरकार द्वारा अंबानी-अडाणी ग्रुप को लगातार दी जा रही छूटों का यह नतीजा है। मोदी सरकार ने अपने चहेते अडाणी को एयरपोर्ट, माइनिंग, सीमेंट फैक्ट्री, पानी आदि सब ठेके धड़ाधड़ दिए. देश के करोड़ों लोगांे का एसबीआई और एलआइसी में जमा लाखों करोड़ रुपया अडाणी ग्रुप को मोदी सरकार ने उदारतापूर्वक दे दिया. यह देश की जनता से गहरा विश्वासघात है।

मोदी राज में कई पूंजीपति बैंक का पैसा लेकर विदेश भाग गए। एनपीए लगातार बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन सरकार काॅरपोरेटों को छूट पर छूट ही देती गई। हिंडनबर्ग ने सही कहा है कि राष्ट्रवाद के नाम पर अडाणी जैसे काॅरपोरेटों ने देश की संपत्तियों को दोनों हाथ से लूटा। इसकी पूरी जवाबदेही मोदी सरकार पर जाती है, क्योंकि नरेन्द्र मोदी काॅरपोरेटों के सबसे बड़े झंडाबरदार हैं। भाजपा को देश की सत्ता में बनाए रखने के लिए काॅरपोरेटों ने पानी की तरह पैसा बहाया था और बदले में भाजपा एक के बाद एक नीतिगत बदलाव करके कीमती संसाधनों, वित्त, रेल-सेल, बीमा आदि सबकुछ काॅरपोरेटों को देती गई।

श्री झा ने कहा कि मोदी सरकार की तथाकथित देशभक्ति की भी पोल खुल चुकी है। यह देशभक्त नहीं देश बेचने वाली सरकार है। अडाणी ग्रुप के आम शेयरधारक भारी चिंता में है। सरकार आम लोगों के पैसों की सुरक्षा की गारंटी दे और अडाणी ग्रुप पर कार्रवाई करे. इतने बड़े मसले पर प्रधानमंत्री ने आखिर क्यों चुपी साध रखी है?
उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ – देश बचाओ रैली में काॅरपोरेट लूट व देश की जनता पर फासीवादी हमला से मुक्ति का प्रश्न ही प्रमुख मुद्दा होगा। श्री झा ने कहा कि मिथिला और कोशी बेल्ट से दासियों हजार लोग भाग लेंगे।

बैठक में राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, भारत भूषण सिंह, ललन कुमार, अमित कुमार यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मदन चंद्र झा, श्याम पंडित, अक्षय लाल मेहता, मोहम्मद इस्लाम, कुंदन कुमार, जंगी यादव, पप्पू पासवान, प्रमिला राय, दिनेश कुशवाहा, साधना शर्मा, मनीषा कुमारी, वीना देवी, अनुपम कुमारी, ललन पासवान, सहित कई लोग शामिल थे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *