कोविड का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के जनता दरबार

दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड के सनखेरहा गांव में वर्ष 2021 में ही कोरोना का दंश झेल चुके मोद नारायण झा के परिजन को जब स्थानीय प्रशासन से कोई मदद नहीं मिला तो अंत में हार थक कर उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाया है। एक तो कोरोना के कारण पहले ही पूरे परिवार पर कहर टूट पड़ा था। वही दूसरी ओर मिलने वाले अनुग्रह राशि में स्थानीय प्रशासन की टाल मटौल की नीति से परेशान परिजन ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शीघ्र अनुग्रह राशि देने की मांग किया है। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में शिकायत सुनते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को शीघ्र भुगतान का आदेश दिया है। जिससे परिजनों की उम्मीद जगी है की जल्द भुगतान मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *