बलिगांव पंचायत में ग्राम सभा विवादों के घेरे में, मुखिया पर फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा करने की आशंका

दरभंगा।बलिगांव पंचायत में ग्राम सभा विवादों के घेरे में है। वार्ड सदस्यों ने आसंका जताते हुए कहा मुखिया और पंचायत सचिव के मिलीभगत से कोरम पूरा करने के लिए मुखिया फर्जी हस्ताक्षर का सहारा ले सकते है।आज 2 अक्टूबर है और पूरा बिहार में गांधी जयंती मन रहा है ।गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार ने पूरे बिहार में एक साथ ग्राम सभा करने हेतु आदेश पत्र जारी किया है।पंचायत स्तर पर भी वार्ड सदस्यों ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राम सभा का आयोजन से संबंधित सूचना दिया गया है लेकिन चोकाने वाली बात तो यह है सूचना में ग्राम सभा स्थल का जिक्र नही किया गया।नियमतः पंचायत मुख्यालय के पंचायत भवन में ग्राम सभा होना चाहिए था लेकिन बलिगांव पंचायत के मुखिया ने पंचायत मुख्यालय में ग्राम का आयोजन न कर सिरुआ गांव के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्राथमिक विद्यालय में आयोजन हेतु सिरुआ गांव समेत बलिगांव, बिहरौना में ढोलहो दिला कर सूचना दिया है कि ग्राम सभा सिरुआ गांव के दुर्ग मन्दिर के प्रांगण में प्राथमिक विद्यालय सिरुआ में आयोजन होगा ।यह पंचायत 15 वार्डो का पंचायत है।जनप्रतिनिधियों को तो छोड़िए सिरुआ गांव के लोग भी ग्राम सभा में शामिल नही हो सके क्योकिं ग्राम सभा विद्यालय में आयोजन हुआ ही नही ।लोगों ने बताया कि पंचायत सचिव और मुखिया अपने समर्थकों के साथ आये जरूर थे लेकिन सड़क पर खड़ा हो कर वापस हो गए।वही ग्राम सभा का जो समय था उसी समय पर वार्ड सदस्य और उप मुखिया घण्टो इंतजार कर वापस हो गए।
बलिगांव पंचायत के वार्ड सदस्य 04 रौशन कुमार वार्ड,10 के.राजू कुमार सिंह, वार्ड 03 के शर्मिला देवी,06.के पूजा कुमारी,08 के बिजय मंडल,02 के मो. अंजार, 05 के सुरेश लाल देव,
14 के लक्ष्मी देवी ने बताया कि मुखिया राजीव मण्डल के द्वारा मनमानी किया जा रहा है।प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी भी मुखिया के द्वारा किये जा रहे गलत कामो समर्थन कर रहे।कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही करते हैं ।वही इस बाबत जब पंचायत सचिव तेज नारायण यादव से पूछने पर बताया कि मुखिया अध्यक्ष होते है और इनके निर्देश पर ही मुझे कामों को अंजाम देना है।जब जिला पंचायती राज पदाधिकारी से सम्पर्क करना चाहा पर सम्पर्क नही हो सका।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *