दरभंगा।भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि बहादुरपुर थाना की पुलिस द्वारा आज शनिवार को दिन के 11बजे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित माले जिला कार्यालय पर छापामारी को दुखद और निंदनीय बताया है। उन्होने बताया कि पार्टी कार्यालय में मौजूद बुजुर्ग महिला और पुरुष के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बन्द कमरों के ताले और केबारी को भी तोड़ने की कोशिश की।
जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली गांव में भाकपा(माले) नेताओ-कार्यकर्ताओ के दो ग्रुप के बीच जमीन विवाद के मामले में झूठा व मनगढ़ंत बलात्कार, तथा घर में आग लगाने के मामले दर्ज है। भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर झूठे मुकदमे को जांच पड़ताल कर समाप्त करने का आग्रह किया था। किंतु पुलिस ने झूठा मुकदमा खत्म करने के बजाय जूठे मुकदमे में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि जिले में अपराधियों का तांडव नाच चल रहा है किंतु पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
पुलिस चाहती तो छापामारी के बदले अन्य जिम्मेवार नेताओ को बुलाकर वार्ता कर मामले को हल कर सकती थी।
श्री यादव ने इसकी शिकायत एसएसपी से फोन कर किया है। तथा वहादुपुर थाना की हरकत से अवगत कराया गया है।