संगठन ने शुरू किया विशेष सदस्यता अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान,24-25 दिसंबर को पटना में होगा विशाल सम्मेलन

दरभंगा। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के राज्यव्यापी आह्वान पर दरभंगा जिला ईकाई ने विशेष सदस्यता अभियान एवं महागठबंधन सरकार से उसके चुनावी वायदे के अनुरूप सभी स्थानीय निकायों के शिक्षकों को जिला संवर्ग के शिक्षकों के भांति वेतनमान, सेवाशर्त, राज्यकर्मी एवं सहायक शिक्षकों का दर्जा देने तथा पुरानी पेंशन का लाभ लेने को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत किया। संघ के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, महासचिव रंजन पासवान, प्रवक्ता धनंजय झा, सचिव राजीव पासवान, मो ताजुद्दीन, उपाध्यक्ष राशिद अनवर, रंधीर राय आदि ने बताया की सभी विद्यालयों, बीआरसी और जिला मुख्यालयों पर यह अभियान आगामी 15 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में जिले के सात हजार टीईटी एसटीईटी शिक्षक शिरकत करेंगे एवं महागठबंधन सरकार को उनका चुनावी वायदा याद कराएंगे तथा 24 एवं 25 दिसंबर को पटना में विशाल टीईटी सम्मेलन में दरभंगा जिला से हजारों की संख्या में टीईटी शिक्षक भाग लेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *