नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किया बैठक

दरभंगा । समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गयी।
सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए जिला में गठित 17 कोषांगों की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिक आम निर्वाचन हेतु 17 कोषांग बनाये गये है, जिनमें कार्मिक कोषांग, ई.वी.एम. कोषांग, सामग्री कोषांग, स्वीप कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, जिला संचार योजना एवं डी.ई.एम.पी. निर्माण कोषांग, मतपत्र, मतदाता सूची एवं पेपल सील कोषांग, बज्रगृह कोषांग, कार्मिक कल्याण एवं कोविड – 19 प्रबंधन कोषांग, आई.टी. एप्लीकेशन/समाधान/एफ.आर.एस/ओ.सी.आर एवं बेवकास्टिंग प्रबंधन कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मतगणना कोषांग एवं निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग शामिल है।
उन्होंने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने आवंटित कोषांग के कार्य दायित्व को अच्छी तरह पारदर्शित के साथ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के पाँच ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति कर लेने का निर्देश दिया, जहाँ सभी बुनियादी सुविधा यथा – पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप इत्यादि की व्यवस्था है, उन मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान पदाधिकारी को तथा नगर परिषद् एवं नगर पंचायत क्षेत्र के 01-01 मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति करते हुए उन मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान पदाधिकारी को लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए पर्याप्त संख्या में तकनिकी कर्मियों को चिन्ह्ति करते हुए उन्हें ससमय प्रशिक्षण देने का निर्देश कार्मिक कोषांग के पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने ई.वी.एम. कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कर्मियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिया जाए, हैंड ऑन अच्छी तरह से करा लिया जाए, ताकि मतदान के समय उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) राजेश झा ‘‘राजा’’, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला लेखा पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, संस्कार रंजन, गौरव शंकर एवं टोनी कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा सत्यम सहाय, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल फैजान सरवर, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर मनोज कुमार पवन, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस) रश्मि वर्मा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) नवीन कुमार ठाकुर, जिला प्रोग्रमा पदाधिकारी (स्थापना) संदीप रंजन, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, आई.टी. प्रबंधक संजय सहनी सहित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *