सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में दरभंगा की तनीषा ने बनाया रिकॉर्ड, गणित में 100% अंक लाकर किया जिले का नाम रोशन
दरभंगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। दरभंगा जिले की छात्रा तनीषा ने अलग तरह का रिकॉर्ड बनाया है। गणित विषय में उसने एक सौ अंक में एक सौ अंक लाकर इतिहास रच डाला।
तनिषा सभी विषयों को मिलाकर 96.2% अंक लाने में सफल हुई है। जिले के बहादुर प्रखंड क्षेत्र के खराजपुर निवासी सुमन कुमार मिश्रा और कुमारी अर्चना की पुत्री तनिषा आरपीएस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। गणित विषय में 100% अंक एवं विज्ञान में 96% अंक लाकर प्रथम श्रेणी से पास कर स्कूल के साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।
ग्रामवासी तनीषा की उपलब्धियों से बहुत खुश हैं। गांव में जश्न का माहौल है। उसने बताया कि भविष्य में वह अधिकारी बनना चाहती है।