एक वर्षीय पत्रकारिता एवं जनसंचार के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन हेतु तारीख निर्धारित

एक वर्षीय पत्रकारिता एवं जनसंचार के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन हेतु तारीख निर्धारित

 

 

दरभंगा।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा के विश्वविद्यालय हिंदी विभाग द्वारा संचालित एक वर्षीय पत्रकारिता एवं जनसंचार के सर्टिफिकेट कोर्स,सत्र 2022 – 2023 में नामांकन हेतु 25/ 07 /2022 से दिनांक 06/08/20 22 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं|इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय हिंदी विभाग से संपर्क कर नामांकन -प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं|इस कोर्स में नामांकन के लिए 45% अंकों के साथ किसी भी संकाय में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी अन्य कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राएं भी यह कोर्स कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो० राजेंद्र साह ने दी। इस मौके पर प्रो. साह ने कहा कि पत्रकारिता कला, साहित्य ,धर्म, संस्कृति के स्थानांतरण का सशक्त माध्यम है|पत्रकारिता राष्ट्र निर्माण व प्रासंगिक घटनाओं के संचार का मजबूत माध्यम हैं। रिपोर्टर, प्रूफ रीडर, संपादक, स्तंभकार आलोचक ,फोटोजर्नलिस्ट, कार्टूनिस्ट बनकर युवा अपने कैरियर को नई दिशा दे सकते हैं। प्रोफ़ेसर चंद्रभानु प्रसाद सिंह ने कहा कि पत्रकारिता सत्य का अन्वेषण, मानवीय मूल्य के अनुसंधान का सतत संघर्ष है |कलम और कैमरा की ताकत तलवार से भी अधिक प्रभावशाली होती है|कैरियर की दृष्टि से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में व्यापक संभावनाएं हैं।

पत्रकारिता के समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का प्रमुख व्यवसाय है और जनसेवा का सशक्त माध्यम भी । पत्रकारिता के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका हैं। इंटरमीडिएट के बाद इस कोर्स में नामांकन लेकर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया व स्थानीय पत्रकारिता एवं जनसंचार में रोजगार तलाश सकते हैं | साथ ही इस कोर्स के माध्यम से छात्र आर्थिक लाभ प्राप्त करते हुए सामाजिक, राजनीतिक ,प्रशासनिक ,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *