दरभंगा।बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के पास अधवाड़ा समूह के बागमती नदी से बुधवार को एक युवक का शव पर लोगों की नजर पड़ी। युवक का शव नदी किनारे झाड़ी में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने बहादुरपुर थाना को सूचना दिया सूचना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।तत्काल शव के निकाले जाने के समय युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पर कुछ घंटे बाद उस युवक की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव निवासी सेवा निवृत शिक्षक उमेश झा के 24 वर्षीय पुत्र ऋषिराज सौरभ के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया कि युवक 5 जुलाई को घर से निकला था। 7 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ। हालांकि उनके परिजनों के द्वारा किसी पर हत्या का शक नहीं जताया गया है। फिर भी बहादुरपुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु राम कृष्णा
ने बताया कि शव को संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई किया जाएगा।