श्रीदिलपुर गांव में शिविर आयोजित करने हेतु पंचायत समिति सदस्या गुड्डी देवी ने बीडीओ को सौंपी ज्ञापन।
दरभंगा।बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत के पंचायत भवन श्रीदिलपुर में शिविर आयोजित करने को लेकर रामभद्रपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्या गुड्डी देवी ने आज दिनांक 3 जनवरी 2022 को प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपी है। अपने ज्ञापन में पंचायत समिति सदस्या गुड्डी देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित करते हुए कही है कि रामभद्रपुर पंचायत का पंचायत भवन जो कि वर्षों से श्रीदिलपुर में अवस्थित है जो कि पंचायत के मध्य में भी है। इस पंचायत के पूरब में श्रीराम पिपरा एवं जीवनपट्टी तथा पच्छिम में रामभद्रपुर जबकि उत्तर में उसमामठ गाँव अवस्थित है।
वर्तमान में मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु आयोजित शिविर पंचायत भवन पर लगाने से लोगों को सहूलियत होगा या फिर ग्राम स्तर पर शिविर का आयोजन करने से इस कड़ाके की ठंड में लोग अपना फॉर्म सहूलियत से जमा कर सकेंगे।
अतः लाभार्थी के दिक्कतों को देखते हुए शिविर का आयोजन पंचायत भवन श्रीदिलपुर या ग्रामीण स्तर पर हर गाँव में करने का अनुरोध किया। ताकि इस कड़ाके की ठंड में लोग सुविधापूर्वक अपना आवेदन जमा कर सकें।