बहेड़ी प्रखण्ड प्रमुख के पद पर आरती कुमारी जीत दर्ज की
दरभंगा।बहेड़ी प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ । प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव मतपत्रों के जरिए संपन्न कराया गया । चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रमुख एवं उपप्रमुख को प्रमाण पत्र सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रारंभिक चरण में ही दो महिला उम्मीदवार प्रखण्ड प्रमुख पद के लिए आरती कुमारी एवं सबिता देवी ने अपना अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया । जिसमें मतपत्रों के सहारे मतदान किया गया । मतदान में सभी कुल 33 पंचायत समिति सदस्य सदस्यों ने मतदान में भाग लिया
जिसमें आरती कुमारी को 26 मत प्राप्त हुए जबकि सबिता देवी को मात्र 7 मतों से संतोष करना पड़ा ।इस प्रकार आरती कुमारी 19 मतों से विजई घोषित किए गए ।आरती कुमारी दूसरे टर्म में भी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही।वही उप प्रमुख के पद पर राजन कुमार सिंह,दिलीप,राणा शुभंकर सिंह एवं सनजिला देवी ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया।मत की गिनती में राजन को 17,दिलीप को 5,राणा शुभंकर को 7 एवं सनजिला देवी को 4 मत मिले।इस पर राजन कुमार सिंह उप प्रमुख पद पर विजय घोषित किये गए। घोषणा के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रमुख एवं उप प्रमुख को प्रमाण पत्र सौंपा एवं पद गोपनीयता की शपथ दिलाई साथ ही शराबबंदी की शत प्रतिशत अनुपालन की भी शपथ दिलाई गई ।इससे पूर्व सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नए कार्यकाल की शुभकामना दी गई साथ ही उन्हें शराबबंदी एवं पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस दौरान नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी को बधाई देने वालों की तांता लगी रही । जिसमें बलिगांव पंचायत के मुखिया राजीव मंडल उर्फ भोला मंडल,बलिगांव गांव निवासी लालबाबू सहित दर्जनों लोग शामिल थे । निर्वाचित घोषित होने के बाद प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी प्राथमिकता के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास प्रमुख रूप से प्राथमिकता होगी ।