विद्यालय में छात्र शिक्षक और अभिभावक सम्मेलन नियमित कम से कम मासिक हो-बिधायक

विद्यालय में छात्र शिक्षक और अभिभावक सम्मेलन नियमित कम से कम मासिक हो-बिधायक

,

दरभंगा।प्लस टू उच्च विद्यालय सझुआर बेनीपुर के परिसर में शिक्षक अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी उपस्थित थे । इस दौरान उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्र शिक्षक और अभिभावक सम्मेलन नियमित कम से कम मासिक होनी चाहिए ।जिससे शिक्षक और अभिभावक बच्चे की क्रियाकलाप से अवगत हो सकें । साथ ही अभिभावकों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय में दिए गए गृह कार्य बच्चे नियमित रूप से तैयार करें इसकी जानकारी होनी चाहिए ।उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण में और विकसित होना चाहिए। साथ ही शिक्षकों से स्वयं भी अध्ययनशील रहने का अनुरोध करते हुए कहा कि शिक्षक और अधिवक्ता जीवन पर्यंत अध्ययनशील रहने से ही अच्छे शिक्षक के रूप में प्रतिष्ठित हो सकते हैं । साथ ही उन्होंने शिक्षक अभिभावक के बीच नियमित संवाद कायम रखें जिससे छात्रों की दैनिक उपस्थिति में वृद्धि होगी और पढ़ाई के वातावरण में भी उत्तरोत्तर विकास होगा । उन्होंने अभिभावकों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि या तो अभिभावक को अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति अभिरुचि नहीं है या फिर शिक्षक द्वारा अभिभावकों को सही समय पर सूचना नहीं दी गई जो दोनों ही निंदनीय है । शिक्षकों से रूटीन बना कर एवं पाठ टीका तैयार कर वर्ग संचालन करना चाहिए जिससे शिक्षक एवं छात्र दोनों को अध्ययन एवं अध्यपन में सुविधा होगी । इस दौरान उन्होंने दसवीं के परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के लिए श्वेता कुमारी , प्रियंका कुमारी , बबली कुमारी, रानी कुमारी एवं स्वीटी कुमारी को सम्मानित किया । साथ ही भविष्य में और बेहतर करने की शुभकामना दी । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक छात्र गिने-चुने अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *