भूमि विवाद मामलों को लेकर एस.डी.ओ व एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक
दरभंगा। अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता व अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर कृष्ण नंदन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में लहेरियासराय थाना में विभागीय निदेश के आलोक में भूमि विवाद मामलों से संबंधित बैठक की गयी।
बैठक में भूमि विवाद से सबंधित चार मामलों की सुनवाई की गई। उक्त चार मामलों में से एक मामले में समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया, शेष तीन मामलों में सभी संबंधित को विस्तृत जॉच प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि 12 जनवरी 2022 को उपस्थित होने का निदेश दिया गया। साथ ही महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को बैठक आहुत करने का भी निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में अंचलाधिकारी, बहादुरपुर, थानाध्यक्ष, बहादुरपुर एवं लहेरियासराय मौजूद थे।