जनसम्पर्क अभियान में मुखिया प्रत्याशी रंजीत कुमार दास को मिलने लगा जनसमर्थन

दरभंगा ।जिले के केवटी प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में केवटी प्रखण्ड क्षेत्र के माधोपट्टी पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी रंजीत कुमार दास पंचायत के विभिन्न क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहें हैं। और अपने पक्ष में मत मांग रहें हैं।यहाँ 15 नबम्बर को मतदान होना है।

चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी रंजीत कुमार दास ने कहा कि मेरी जीत होती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा। महिला को आत्म निर्भर बनाने केलिए कुटिर उद्योग को बढ़ावा देकर छोटे छोटे कुटिर उद्योग से जोड़ कर महिला को आत्म निर्भर बनाने का काम करूंगा।सरकार द्वारा जो भी योजना पंचायत को उपलब्ध होगा उसे सीधे जनता तक पहुँचाने का करूंगा।

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह पंचायत विकास से वंचित है । मेरी जीत मुखिया पद पर होती है तो सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करूंगा। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ पंचायत में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा घोर लापरवाही किया गया है। इस पंचायत के माधोपट्टी नवटोलिया,वार्ड नं. 01 में अभी तक पिछड़ा हुआ है।इस पंचायत के वार्ड नं 01 में अभी तक नल से जल नही निकल रहा है।इस गांव के गली मोहल्ले में पानी लगा रहता है जिसे कोई देखने वाला नही है।मेरी जीत होती है तो जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम पहले करूंगा।उन्होंने आगे कहा कि पंचायत में पांच वर्ष में मनरेगा से कोई काम नही हुआ है ।

उन्होंने कहा कि मेरी जीत मुखिया पद पर हुआ तो विकास का खूब काम करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता हूँ।

उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *