राजकीय सम्मान के साथ विधायक स्वर्गीय शशिभूषण हजारी की हुई अंत्येष्टि

मोहन चन्द्रवंशी

दरभंगा। विधायक, कुशेश्वरस्थान स्वर्गीय शशिभूषण हजारी की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के रामपुर राउत ग्राम अवस्थित उनकी निजी जमीन पर  संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर बिहार पुलिस के जवानों द्वारा 21 राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री, बिहार की ओर से प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के द्वारा विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया तथा जिला प्रशासन की ओर से भी उनके द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया।
अंत्येष्टि के अवसर बिहार विधानसभा के उप-सभापति महेश्वर हजारी, मंत्री मदन सहनी, विधायक विनय चौधरी, विधायक संजय सरावगी, विधायक मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधायक स्वर्णा सिंह, दरभंगा से राजद प्रदेश महासचिव सुनीति रंजन दास, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान व बिरौल, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल तथा संबंधित पदाधिकारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *