दरभंगा। पारस ग्लोबल अस्पताल में गुरुवार को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। अस्पताल के हेड प्रंताप दास गुप्ता के द्वारा डॉक्टर्स को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह ट्रॉफी कोरोना मरीजों के इलाज में योगदान के लिए दिया गया। पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टॉफ को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। अस्पताल के ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम अस्पताल परिसर में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। हम लोग दोगुने उत्साह से इस बार यह दिवस मनाए। अभिषेक मिश्रा ने अस्पताल के डॉक्टरों को शुभकामना दिया। कहा, हमेशा यहां रहने और दिन-रात सेवा करने के लिए धन्यवाद। आशा और जुझारूपन के साथ कोरोना से लड़ने के लिए भी धन्यवाद। अभिषेक मिश्रा ने डॉक्टरों को सफेद लिबास में देवदूत की संज्ञा दी।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बीसी राय की जयंती 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। देश में चिकित्सा क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार ‘डॉ. बीसी राय अवार्ड‘ बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर ही दिया जाता है। डॉ राय बहुत बड़े डॉक्टर थे।