दरभंगा। केवटी प्रखण्ड में जोर शोर से पंचायत चुनाव का नामांकन शुरू हो गया । विभिन्न पंचायत के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर रहें हैं । नामांकन को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्साह दिख रहा है । इसी क्रम में लहबार पंचायत के विभिन पदों पर नामांकन दाखिल करते हुए उम्मीदवारों ने कहा के उनकी पहली प्राथमिकता समग्र विकास होगा । पंचायत व वार्ड की विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं ।उसे सीधे जनता तक पहुँचाने का काम करेंगे। लहबार पंचायत के वार्ड नंबर 07 से वार्ड सदस्य पद पर नामांकन दाखिल करते हुए अरशद खान ने कहा अभी तक मेरा वार्ड विकास से वंचित है तो मैंने सिर्फ इसलिए नामांकन किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाया जा सके । अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ 07 वार्ड के लिए लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह पूर्व के सदस्यों के द्वारा नजरअंदाज किया गया है । जल नल योजना का भी जो काम मेरे वार्ड में हुआ उसमें आज तक ठीक से पानी नही आ रहा है तो मैंने सिर्फ इसलिए नामांकन किया है कि मेरा वार्ड जो अभी तक पिछड़ा है उसके विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके ।अभी तक वार्ड में सड़क की स्थिति ठीक नही हुई और न ही जल जमाव से मुक्ति मिला। मौके पर लहबार पंचायत के कई मतदाता उपस्थित थे जो इन उम्मीदवारों के समर्थक के रूप में नामांकन स्थल तक आये थे ।