दरभंगा।जिले के सदर प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सदर प्रखण्ड क्षेत्र के मझियाम पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का विश्वास व्यक्त किया है।
पंचायत के हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य उन्होंने लगभग पूरा कर लिया है। चुनाव प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी ने कहा कि उनकी जीत होने पर वे बचे खुचे काम पूरे कर देंगे। संतोष है कि जनता की बहुत सेवा की है। इस बार के बाद रोटेशन के तहत मझीयाम आरक्षित क्षेत्र बन जाएगा। इसलिए इस चुनाव में जीत के बाद जम कर काम करेंगे।
उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी पंचायत की संपूर्ण विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाई हैं उसे पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेंगे।
गौरतलब है कि यह अनोखा पंचायत है जहां विभिन्न पदों पर पहले जीते प्रत्यासी मेल पांच करके चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सब एक दूसरे के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।
हालांकि पंचायत की सभी सड़के अपनी जर्जरता पर आंसू बहा रहा है । इस पंचायत की अधिकांश सड़के कीचड़ व पानी से भरा है। यह पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर कीचड़ है या फिर कीचड़ में सड़क है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए विरोधी उम्मीदवार कमर कस रहे हैं।
उधर उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी हरि भूषण प्रसाद यादव का कहना है कि इस बार लोग कुछ अलग सोच रहे हैं। अभी के मुखिया अधिकारियों से टक्कर लेते रहते हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो जाती है। खामियाजा गांव वालों को झेलना पड़ता है।