नीतीश सरकार में कुशेश्वरस्थान का हुआ चहुमुखी विकास- आरसीपी सिंह

कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में एनडीए बनायेगा रिकार्ड- आरसीपी

दरभंगा ।कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के पक्ष में चार दिवसीय जन संपर्क अभियान में दूसरे दिन आज केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने आज दो दर्जन से अधिक पंचायतों तथा गाँव में जमकर जन संपर्क अभियान के माध्यम से एनडीए उम्मीदवार अमन भूषण हजारी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। केन्द्रीय मंत्री ने बिरौल तथा कुशेश्वरस्थान प्रखंड के डूमरी, हाटी, उचटी, ठीका, पघारी, भदहर, नदीयानी, फकीरना, चातर, औराही, गौरा, बहमपुर आदि विभिन्न गाँव एवं पंचायत में आम लोगों तथा जन समूह के बीच केन्द्र एवं बिहार की एनडीए सरकार की जमकर तारीफ करते लोगों से अमन भूषण हजारी के पक्ष में तीर छाप पर मुहर लगाने की अपील की। केन्द्रीय मंत्री ने 2005 से अभी तक के नीतिश कुमार के शासन को बिहार के लिए स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि लालू राबडी के कथित जंगलराज ने बिहार का सर्वनाश कर दिया था। लूट, हत्या, अपहरण जैसे उद्योग तथा भयादोहन के वातावरण से नीतीश कुमार ने भाजपा के सहयोग से बिहार को बाहर निकालकर आज बिकास के मानचित्र पर स्थापित किया है जो देश स्तर पर एक रिकार्ड है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने बिहार के सीएम नीतिश कुमार की सोच तथा छवि को एक विचारधारा बताते हुए कहा कि सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना, शराबबंदी, महिला सशक्तीकरण, जल जीवन हरियाली अभियान, दहेज प्रथा बाल विवाह उन्मूलन अभियान जैसे सोच की आज देश ही नही वरन संयुक्तराष्ट्र संघ तक ने सराहना की है जो बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से अपील करतें हुए कहा कि भाजपा जदयू लोजपा, वीआईपी एवं हम पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लोगों के बीच केन्द्र एवं बिहार की एनडीए सरकार के कार्यो की चर्चा करे तथा अमन भूषण हजारी के पक्ष में मत देने की अपील करें।
इस जन संपर्क अभियान मे केन्द्रीय मंत्री के साथ जदयू के जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर के बिधायक डा अजय चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खान उर्फ रोमी खान,महिला जिलाध्यक्ष ललिता झा, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, अति पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कन्हैया साह, सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिमल चौधरी बिरौल के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, कुशेश्वरस्थान के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय के साथ साथ युवा जदयू के प्रदेश प्रभारी विशन कुमार बिट्टू, खेलकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन सिंह आदि शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *