दरभंगा।बीते दिनों नवरात्रि के दौरान दरभंगा राज किला स्थित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजीव कुमार झा का गोली मारकर नृसन्स हत्या कर दिया गया था । आज दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर उनके आवास जाकर मृतक के शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए ढांढस बढ़ाया। डॉ सांसद ने कहा यह काफी दुखद घटना है, और इसकी जितनी भ्रत्सना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा की प्रशासन जल्द से जल्द कारवाई कर दोषियों का स्पीडी ट्रायल कर सजा दें। सांसद ने कहा की पुजारी जी अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री और एक असहाय पत्नी को छोड़ कर गए, वर्तमान में परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है, जिला प्रशासन पीड़ित परिवार हर संभव उचित मुआवजा प्रदान करें , ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने ज़िले के सभी जनप्रतिनिधी के साथ साथ आम जनता से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने का अपील किया । उन्होंने कहा की हम सभी लोगों का संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। सांसद डॉ ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि वह सभी जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर राज्य के मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री एवं उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर मामले उच्चस्तरीय जाँच एवं पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की माँग करेंगे, उन्होंने कहा की वह पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग करेंगे। सांसद ने कहा की वरीय पुलिस अधीक्षक जल्द से जल्द बचे हुए अपराधी को गिरफ्तार करें और स्पीडी ट्रॉयल कर तुरंत अपराधी को सजा दिलवाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और जिलावासियों में सुरक्षा का भावना जागृत हो। उन्होंने कहा की इस कांड का उचित जांच होना अतिआवश्यक है ताकि पर्दे के पीछे छुपे दोषी को चिन्हित कर उस कारवाई किया जा सके । सांसद ने संदेह व्यक्त किया कि इस हत्या में कोई बड़ा साजिश हो सकता है, उन्होंने कहा की घटना स्थल पर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाये और सीसी टीवी लगा कर निगरानी किया जाए और पीड़ित परिवार का भी सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए ।
इस दौरान सांसद के साथ भाजपा प्रदेशमंत्री धर्मशीला गुप्ता,जिलामहामंत्री सुजीत मल्लिक,अमलेश झा ,राजेश रंजन,बालेंदु झा,कृष्ण भगवान झा,पारस नाथ चौधरी, मीना झा के साथ दर्जनों व्यक्ति उपस्थित रहें।